साढ़ेसाती यानी – हमारे उन्नति का राजमार्ग

Oct 31, 2021 | प्रेरनादाई कथा, हिंदी

Share

शीर्षक पढ़कर आप बोलेंगे ये क्या बात कर रहे है… आज तक साढ़ेसाती यह शब्द सुनकर ही हमें डर लगता है और आप बोल रहे है… साढ़ेसाती यानी – हमारे उन्नति का राजमार्ग…अगर हमने किसी को पूछा की आपको साढ़ेसाती शुरू है क्या ? अगर वो आदमी तकलीफ में हो तो उसे साढ़ेसाती हो या ना हो… उसे मालुम हो या ना हो वो कहता है…हाँ मुझे बहोत तकलीफ है… साढ़ेसाती है… या कहेगा साढ़ेसाती है ऐसा लग रहा है… अगर आप उसे पूछेंगे की साढ़ेसाती का मतलब क्या ? तो बहोत से लोग इसका अर्थ नहीं बता सकते… सचमे साढ़ेसाती यानी क्या ? सचमें  साढ़ेसाती यानी समस्या है या हमारा परिपूर्ण विकास  का राजमार्ग है… इसके ऊपर आज हम थोड़ा चिंतन करेंगे…श्री शनि देव हर एक राशि से गोचर भ्रमण ( परिक्रमा ) करते है… यह समय ढाई साल का होता है… यानी जब वो हमारी राशि को आता है उससे पहले वो हमारी राशि के पहले  की राशि में  ढाई साल.. हमारी राशि में ढाई साल और हमारी आगे वाली राशि में ढाई साल ये सभी को जोड़ेगे तो यह कालावधि आता है उसे साढ़ेसाती कहाँ  जाता है… अब आपको साढ़ेसाती यानी क्या समझ में आया होगा…अब आपको एक बात बतानी है… श्री शनिदेव न्याय प्रिय ईश्वर  है..आप कहेंगे श्री शनि देव न्याय प्रिय है यानी क्या ? अब हम इसके ऊपर चिंतन मनन करते है… इससे हमें अनेक सवालों के जवाब प्राप्त होने वाले है… और हमें भी समझ में आएगा की साढ़ेसाती यानी क्या? हम जो भी कुछ काम कर रहे है वो अगर हम प्रामाणिकता से कर रहे है… वो काम करते वक्त हम किसी का भी नुकसान नहीं कर रहे है… फिर कितना भी बुरा समय हो… हम अपना कर्म प्रामणिकता से ईमानदारी से करे यह अपेक्षा श्री शनि देव की होती है… अगर हम कर्म करते वक्त अगर गलत रास्ते का इस्तेमाल करेंगे तो उसका फल हमें निश्चित प्राप्त होता ही है… फिर उस समय को साढ़ेसाती का समय भी हम मान सकते है… अगर हम हमारा कर्म ईमानदारी से नहीं करेंगे तो हमें साढ़ेसाती की तीव्रता का एहसास होने ही वाला है… अब आपको समझ में आया होगा की श्री शनिदेव न्याय प्रिय है… न्याय प्रिय यानी सिर्फ अच्छा  बर्ताव करना ही है क्या  ? सचमें जिनके जीवन में साढ़ेसाती आती है वह समय उनके लिए परिवर्तन का समय होता है.. फिर ये परिवर्तन अच्छा भी हो सकता है या बुरा भी हो सकता है… अच्छा  या बुरा यह सब हम पर निर्भर करता है… हमनें अपने मन को बताया की अब साढ़ेसाती का समय शुरू है… मेरी राशि को साढ़ेसाती है… इस वजह से मुझे बहोत तकलीफ हो रही है… ये साढ़ेसात साल कैसे जाएंगे पता नहीं… उसी वक्त न्याय प्रिय श्री शनिदेव बोलते तथास्तु…तुम्हारी इच्छा पूर्ण हो… यानी हमारा नकारात्मक मन श्री शनिदेव की उपासना करना छोड़कर उन्हें ही के ऊपर टीका करता है… अब आप ही सोचो अगर आपको कोई बुरा कहे तो आपको अच्छा  लगेगा क्या ? नहीं ना ? फिर इस जगह हम न्याय प्रिय श्री शनिदेव के ऊपर ही टीका करते है… हमारा मन भी इसको सच मान लेता है… और आपको एक कहावत तो मालूम ही होंगी ..” शत्रु भी जो हमारे बारे में सोच नहीं सकता वह हमारा मन सोचता है” यानी इस कहावत के अनुसार हमें फल प्राप्त होता है… और हम नकारात्मक बन जाते है… और हमारा मन जाप करता है… साढ़ेसाती … साढ़ेसाती और इसी में फस जाता है.. और हमको सभी रास्ते बंद दिखने लगते है…और हमें बहोत ही तकलीफ होती है… फिर आपके मन में सवाल आ रहा होगा की क्या करे जिससे हमें साढ़ेसाती की तकलीफ न हो… हमारी प्रगति हो… सचमें साढ़ेसाती यानी हमारे यश का राजमार्ग है… किसी भी माँ- बाप को लगता है क्या की हमारा बालक पीछे रहे… वो गलत रास्ते  पर जाए…?  नहीं ना….  ? उसी तरह श्री शनिदेव को कैसे लग सकता है की मेरे भक्त पीछे रह जाए… नहीं ना …तो आज से.. इसी क्षण  से हमें अपने विचारों  में परिवर्तन करना है… उसे नकारात्मक नहीं सकारात्मक बनाना  है… अपने मन को बतावो…यह जो साढ़ेसाती आयी है ना… अब मेरे समृद्धि का समय शुरू होने वाला है.. शुरू हो रहा है… शुरू हो गया है… आज तक कर्म करते वक्त अनेक गलती या की है… वो गलतीया फिर से मत करो यह श्री शनिदेव हमें बता रहे है… जिस तरह घर बनाने से पहले नींव का मजबूत होना जरूरी है  नहीं तो वो इमारत गिर सकती है… उसी तरह साढ़ेसाती मुझे बता रही है… बेटा तुम्हारी नींव  मजबूत करो यानी पहले तुम्हारे मन को मजबूत बनावो…मन यह तुम्हारी जीवन की नींव है… अगर वो मजबूत हो गया तो… फिर साढ़ेसाती यानी जो भी साढ़ेसात साल है.. वो मेरे जीवन को बदलने के लिए  आये है… हर एक कर्म प्रमाणिकता से करो… शुरू शुरू में बहोत तकलीफ होंगी…क्यूंकि यह काम शाब्दिक नहीं है तो कार्मिक है… हर एक समस्या का सामना करते वक्त उस समस्या को धन्यवाद दो…श्री शनि महाराज को धन्यवाद दो… देखो हमारी जिंदगी बदल जायेगी…जीवन में चमत्कार दिखने लगेंगे…फिर कितनी बह तकलीफ हो… हमारे अंतर्मन से एक ही पुकार हमें सुनाई देंगी… धन्यवाद साढ़ेसाती… धन्यवाद श्री शनिदेव…हमारे जीवन में आने के लिए धन्यवाद !

चलो हम श्री शनि देव से प्रार्थन करते है… है श्री शनिदेव मुझे माफ़ करो… आज तक मुझे लगता था की… साढ़ेसाती यानी…श्री शनिदेव की वक्रदृष्टि ( अवकृपा )… लेकिन मुझे आज समझ में आया… साढ़ेसाती यानी ईश्वर ने मेरी प्रगति के लिए बनाया हुवा एक रास्ता है… एक पुकार है.. एक समय है… श्री शनिदेव आपकी वजह से ही तो में जागृत हुवा हु… मुझसे आपको अपेक्षित कर्म करके लो.. यह साढ़ेसात साल मेरा जीवन बदलने वाले बन जाए… और मेरा मन हमेशा सकारात्मक प्रतिसाद दे… धन्यवाद शनिदेव…मुझसे यह प्रार्थना करवा लेने के लिए धन्यवाद…यह प्रार्थना करवा लेने के लिए धन्यवाद


Share
और पढिये !!

डिजिटल दुनिया –

डिजिटल दुनिया - आज का युग डिजिटल युग है .. हम सभी डिजिटल हो गए है ... एक समय था की हम एक दूसरे से  सवांद करने के लिए कई महीने- साल रुकना पड़ता था... क्यूंकि लोगों को एक गांव से दूसरे गांव संदेशा  देने के लिए  किसीको भेजना पड़ता था ..बाद में संदेशा  भेजने के लिए पत्रों...

संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी  - गणेश भक्तोंका एक व्रत  है जिसे संकष्टी चतुर्थी  कहाँ  जाता है ! अनेक भक्त यह व्रत करते है ! इस व्रत के पीछे बहोत सी कथाये है ! अभी हम गणेश पुराण में जो कथा है वो यहाँ देखते है ! कृतवीर्य  नाम के राजा थे वे एक परिपूर्ण ऐसे राजा थे ! उनकी पत्नी का नाम...

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ की जाती है ?

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ  की जाती है ? वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ कार्य कोनसा भी हो उस कार्य का आरंभ भगवान् श्री गणेश जी की पूजा से किया जाता है ! यह प्रथा बरसो से चल रही है और चलती रहेगी जब हम...

कीर्तन भक्ति – नवविधा भक्ति

नवविधा भक्ति का दूसरा प्रकार कीर्तन भक्ति...सचमें कीर्तन करना भी भगवद भक्ति में आता है यह हमारे लिए कितनी आनंददाई बात है... कीर्तन भक्ति यानी ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद से सबके साथ कीर्तन करना... अब हम पहले भक्ति में श्रवण करते है... जो भी कुछ...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 6

श्री महाराज इन्होंने भोजन किया पीताम्बर ने लाया हुवा पानी पिया उसके बाद श्री महाराज बंकट लाल को बोलते है..तुम्हारे जेब में जो सुपारी है वो दो हमको ..श्री महाराज ने ऐसे बोलते ही श्री बंकट लाल ने जेब से सुपारी निकालकर श्री महाराज को दी उसी जेब में..दो पैसे थे वो भी।उसने...

श्रवण भक्ति – नवविधा भक्ति

हमारी संस्कृति  में भक्ति के नौ प्रकार बताये गए है... इस प्रकार में सर्वप्रथम आती है श्रवण भक्ति... हर एक भक्ति पद्धति अलग अलग होती है... लेकिन श्रवण भक्ति सभी लोग जाने अनजाने में करते ही है...इसके बारे में श्री समर्थ रामदास स्वामी कहते है " प्रथम भजन ऐंसे जाण |...

स्मार्ट फ़ोन या सेल्फी फ़ोन

स्मार्ट फोन से हम  स्मार्ट बन गए.. सच  में स्मार्ट फ़ोन की वजह हम अनेक यादे फोन में चित्रित कर सकते है... यह हमें मिला हुवा वरदान ही है... क्यूंकि १५ साल पहले फोटो निकले के लिए  हमें फोटो स्टुडिओ जाना पड़ता था... आज हम जहाँ जायेंगे वहाँ फोटो निकाल सकते है.. वो फोटो...

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला ०५

श्री बंकटलाल और पीतांबर  शिंपी  कीर्तन सुनने गए थे... लेकिन उधर ह उनको श्री गजानन महाराज दिखे... फिर क्या वो कीर्तन छोड़कर श्री महाराज के पास आ गए... उन्होंने श्री महाराज जी से पूछा...की आपको खाना लावू क्या? तब श्री महाराज उन्हें बोले आपको जररूत होंगी तो मालिनी के घर...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 4

श्री गजानन महाराज जी के दर्शन क प्यास जगी श्री बंकटलाल जी के मन में   श्री गजानना चरित्र दर्शन ४ - श्री बंकटलाल जी को पूर्ण विश्वास था की श्री गजानन महाराज जी ब्रम्हांड नायक है... अब उनके मन में श्री दर्शन की प्यास जग गई थी... उनको भूख प्यास मीट  गई थी... उनकी...

नवरात्र व आपली प्रगती

  नवरात्र म्हणजे म्हणजे आपल्या प्रगतीचा कालावधी...आपण अनेक सण- वार साजरे करतो... करत आहोत... आणि करणार आहोत पण.. आपल्या पूर्वजानी जे अनेक सण  आपणस सांगितले आहेत या मागे फार विचारपूर्वक आपल्या प्रगती चा विचार करून हे सर्व केले आहे... आपण दरवर्षी नवरात्र साजरी...