सच्ची पितृ पूजा

Sep 26, 2021 | प्रेरनादाई कथा, हिंदी

Share

हर साल हम पितृ पूजा करते है.. हमारी संस्कृति में साल में १६ दिन हमारे पूर्वजों  की पूजा के लिए दिए है.. यह हमारे पूर्वजों  के प्रति सदभावना व्यक्त करने का दिन… सचमें हमारे पूर्वजोंने कितना विचार पूर्वक यह सब बनाए है..सचमें यह सब देखने के बाद गर्व होता है.. लेकिन कुछ चीजों के बारे में जब चिंतन मनन होता है तब लगता है की कुछ तो गलत हो रहा है…जिन पूर्वजोंकी हम पूजा करते है… वो जब जीवित होते है सचमें  उनकी सेवा करते है क्या ? उनको क्या चाहिए…उनकी हमसे जो भी कुछ अपेक्षा है उसकी हम पूर्ति करते है क्या? उनसे हम आदर पूर्वक बात करते  है क्या ? उनका कभी दिल तो नहीं दुःखा  रहे.. कुछ बच्चे अपने माता पिता  को वृद्धाश्रम में रखते है.. अगर इसका उत्तर नकारात्मक है और उनके जाने के बाद अगर हम सिर्फ पितृ दोष के डर  से उनकी पितृ पक्ष में या उनकी स्मृति के प्रीत्यर्थ पूजा करते है तो….उसका कुछ भी फायदा हो नहीं सकता क्यूंकि जीते जी अगर उनको क्या चाहिए यह देखा नहीं और मरने के बाद कितने भी पूजा कर्म करने से उनका आशीर्वाद कैसे प्राप्त हो सकता है…सचमे हर एक ने इसके प्रति चिंतन मनन करना चाहिए…दूसरी एक चीज जो देखी  जाती है वह देख कर तो बहोत बुरा लगता है.. अपने पूर्वजों  की पूजा सभी बच्चे अपने अपने घर में अलग अलग करते है क्यूंकि भाई भाई में झगड़ा है..भाई भाई से बात नहीं करता..  और इस वजह  हर एक बेटा  अलग अलग अपने पूर्वजों  की पूजा करता है.. सचमें  यह पूजा आपके पूर्वज स्वीकार कर सकते है.. अगर आप सच्चे दिल से इसके ऊपर चिंतन मनन करेंगे तो आपको भी उत्तर मिलेगा इस तरह की पूजा से पूर्वज खुश नहीं हो सकते .. सचमे आपको लगता है.. आपके पूर्वजों  को मुक्ति मिले? उनका कृपा आशीर्वाद सदा आपको मिलता रहे… तो आज से जो भी आपके घरमें आपके माता पिता  है उनसे आदरपूर्वक बात करो उनको आपसे कुछ भी नहीं चाहिए सिर्फ आपका प्यार चाहिए…अगर माता पिता  नहीं है और आपको  उनकी पूजा करनी है उनका आशीर्वाद चाहिए तो पहले एक काम करो जो भी अपने पूर्वजों  की पूजा करने चाहते है वो सभी भाई मिलकर एक जगह पर करो.. आपस में प्रेम रखो.. देखो आपके पूर्वज तो सिर्फ इसी एक बात से खुश होकर भरपूर आशीर्वाद देंगे..

पंडित जी तो पूजा करेंगे ही लेकिन घर सभी सदस्य..मिलकर अपने पूर्वजों  से प्रार्थना करे

है हमारे पूर्वजों..हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे..हम आपका ऋण तो चुकता नहीं कर सकते..लेकिन हम आपको आश्वासन देते है की.. हम सब भाई.. बहन.. हमेशा साथ साथ रहेंगे..कौनसी भी परिस्थिति आये हम एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे.. कभी भी आपके दिल को चोट पहुचेंगी ऐसा बर्ताव हम नहीं करेंगे..आज तक हमसे जो भी गलती हुवी होंगी इसके लिए हमें  माफ़ करो.. और हमें ऐसा आशीर्वाद दो की हम सभी में हमेशा एकता रहे…हमारा हर एक कर्म हमारे पूर्वजों  के लिए और हमारी  आने वाली पीढ़ी के लिए प्रशंसनीय रहे.. यह समझ हमको देने के लिए  धन्यवाद..ऐसी ही कृपा हमारे ऊपर रहे !!


Share
और पढिये !!

परब्रम्ह श्री स्वामी समर्थ महाराज

परब्रम्ह श्री स्वामी समर्थ महाराज विश्व  के चालक- मालक-पालक भगवान् श्री स्वामी समर्थ महाराज का चरित्र तो अथांग सागर जैसा है वह किसी एक लेख में या पोस्ट में समा  नहीं सकता ये तो सभी स्वामी भक्त जानते ही है ! यहाँ हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में जानकारी देने वाले है...

डिजिटल दुनिया –

डिजिटल दुनिया - आज का युग डिजिटल युग है .. हम सभी डिजिटल हो गए है ... एक समय था की हम एक दूसरे से  सवांद करने के लिए कई महीने- साल रुकना पड़ता था... क्यूंकि लोगों को एक गांव से दूसरे गांव संदेशा  देने के लिए  किसीको भेजना पड़ता था ..बाद में संदेशा  भेजने के लिए पत्रों...

संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी  - गणेश भक्तोंका एक व्रत  है जिसे संकष्टी चतुर्थी  कहाँ  जाता है ! अनेक भक्त यह व्रत करते है ! इस व्रत के पीछे बहोत सी कथाये है ! अभी हम गणेश पुराण में जो कथा है वो यहाँ देखते है ! कृतवीर्य  नाम के राजा थे वे एक परिपूर्ण ऐसे राजा थे ! उनकी पत्नी का नाम...

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ की जाती है ?

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ  की जाती है ? वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ कार्य कोनसा भी हो उस कार्य का आरंभ भगवान् श्री गणेश जी की पूजा से किया जाता है ! यह प्रथा बरसो से चल रही है और चलती रहेगी जब हम...

कीर्तन भक्ति – नवविधा भक्ति

नवविधा भक्ति का दूसरा प्रकार कीर्तन भक्ति...सचमें कीर्तन करना भी भगवद भक्ति में आता है यह हमारे लिए कितनी आनंददाई बात है... कीर्तन भक्ति यानी ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद से सबके साथ कीर्तन करना... अब हम पहले भक्ति में श्रवण करते है... जो भी कुछ...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 6

श्री महाराज इन्होंने भोजन किया पीताम्बर ने लाया हुवा पानी पिया उसके बाद श्री महाराज बंकट लाल को बोलते है..तुम्हारे जेब में जो सुपारी है वो दो हमको ..श्री महाराज ने ऐसे बोलते ही श्री बंकट लाल ने जेब से सुपारी निकालकर श्री महाराज को दी उसी जेब में..दो पैसे थे वो भी।उसने...

श्रवण भक्ति – नवविधा भक्ति

हमारी संस्कृति  में भक्ति के नौ प्रकार बताये गए है... इस प्रकार में सर्वप्रथम आती है श्रवण भक्ति... हर एक भक्ति पद्धति अलग अलग होती है... लेकिन श्रवण भक्ति सभी लोग जाने अनजाने में करते ही है...इसके बारे में श्री समर्थ रामदास स्वामी कहते है " प्रथम भजन ऐंसे जाण |...

स्मार्ट फ़ोन या सेल्फी फ़ोन

स्मार्ट फोन से हम  स्मार्ट बन गए.. सच  में स्मार्ट फ़ोन की वजह हम अनेक यादे फोन में चित्रित कर सकते है... यह हमें मिला हुवा वरदान ही है... क्यूंकि १५ साल पहले फोटो निकले के लिए  हमें फोटो स्टुडिओ जाना पड़ता था... आज हम जहाँ जायेंगे वहाँ फोटो निकाल सकते है.. वो फोटो...

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला ०५

श्री बंकटलाल और पीतांबर  शिंपी  कीर्तन सुनने गए थे... लेकिन उधर ह उनको श्री गजानन महाराज दिखे... फिर क्या वो कीर्तन छोड़कर श्री महाराज के पास आ गए... उन्होंने श्री महाराज जी से पूछा...की आपको खाना लावू क्या? तब श्री महाराज उन्हें बोले आपको जररूत होंगी तो मालिनी के घर...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 4

श्री गजानन महाराज जी के दर्शन क प्यास जगी श्री बंकटलाल जी के मन में   श्री गजानना चरित्र दर्शन ४ - श्री बंकटलाल जी को पूर्ण विश्वास था की श्री गजानन महाराज जी ब्रम्हांड नायक है... अब उनके मन में श्री दर्शन की प्यास जग गई थी... उनको भूख प्यास मीट  गई थी... उनकी...