भाई और बहनो आप सभी को नमस्कार ! हम सभी लोग अभी श्री गणपति बाप्पा और साथ में कुछ लोग श्री महालक्ष्मी की भी पूजा कर रहे… सभी तरफ खुशियों का वातावरण है… या सभी पूजा पाठ जब देखता हु… उसके पीछे अपने पूर्वजों की जो धारणा थी बहोत ऊँची थी… गणपति के साथ… श्री महालक्ष्मी का भी आगमन होता है… सभी जानते है महालक्ष्मी माता आती है यानी वो आपने मायके आती है… उसका हम सब बहोत ही जोरदार स्वागत करते है… विभिन्न पदार्थ बनाये जाते है… प्रसाद के लिए १६ प्रकार के पदार्थ बनाए जाते है… मायके आने के बाद घर में एक आन्दोत्सव मनाया जाता है… लेकिन जब ये सब चीजे अपने जीवन लागु करने का समय आता है तो ? आज हम इस विषय को लेकर थोड़ा चिंतन मनन करने वाले है… चलो… हमने देखा की गौरी पूजन यानी महालक्ष्मी माता अपने मायके आती है तो उसका पूजन… सच में अपने आप से एक सवाल पूछने का है… सचमे जब महालक्ष्मी यानी आपकी बहन आपके घर आती है तो आप इस तरह उसका स्वागत करते है क्या ? अगर आपका उत्तर नहीं आ रहे है तो समझ लेना…महालक्ष्मी माता इतने बार प्रत्यक्ष रूप में आती लेकिन अभी तक मैंने उसे पहचाना नहीं…अभी देखो उसका स्वागत क्यूँ नहीं हो रहा तो उसने उसके ही माँ पिता के घर में खेत का हिस्सा मांगा…और बहन भी इस तरह से झगड़ती है… जैसे अगर उसे वह नहीं मिला तो वो भूखी रहने वाली है… अभी कुछ सवाल भाई और बहनजी आप अपने आप से पूछो।।
१) ये जो भी मेरे माता पिता ने कमाया है ? वो हम सभी झगड़ने के लिए कमाया क्या?
२) अगर ये मुझे नहीं मिला तो क्या होगा ? या सब कुछ मुझे मिला तो क्या होगा
३) सच में हम सगे भाई बहन है ?
४) मेर माँ बाप के पास कुछ भी नहीं होता तो
५) मेरे बच्चे भी इसी तरह से झगड़ा करेंगे तो
६) मरने के बाद में ये सब लेकर जा सकता हु / सकती हु
७) सिर्फ भौतिक वस्तु के लालच में हम एक दूसरे के दुश्मन हो गए
८) यह सब देखकर मेरे माता पिता हमको आशीर्वाद देते होंगे या कहते होंगे क्यूँ मैंने इतना कमाया की मेरे ही बच्चे भाई… बहन का नाता भूल गए
९) जो भी झगड़ा आज तक हुवा अब वह मिट सकता है क्या इसके लिए मै मेरा स्वार्थ छोड़ सकता हु क्या
ये ऊपर दिए हुवे सवाल खुद से कम से काम १० बार पूछो अगर उसके बाद आपको अपने गलती को एहसास हो तो जरूर एक दूसरों की माफ़ी मांगो…देखो अगर आप खुद इस पर चिंतन मनन करेंगे तो आपको ही आपकी गलत का एहसास होगा…और अगर यह गलती में आप सुधार करेंगे तो आपको श्री महालक्ष्मी पूजा का अर्थ समझ में आ गया और आपके ऊपर सचमे श्री महालक्ष्मी देवी की कृपा हो गई है और ज्यादा होने वाली है… यहाँ पर जो भी बात समाज में दीख रही है वह आपके सामने लाने का एक प्रयास किया है.. आपकी सचमें यह बात में कुछ दम है ऐसा लग रहा हो तो.. जरूर यह वीडियो शेयर करे चैनल को सब्सक्राइब कीजिए धन्यवाद। कोटि धन्यवाद