गजानन महाराज चरित्र दर्शन ३

Sep 26, 2021 | संत गजानन महाराज, हिंदी

Share

गजाजन महाराज बोल रहे है – यह सम्पूर्ण सृष्टि ब्रम्ह व्याप्त है… यहाँ मैला या शुद्ध ऐसा कोई भेद नहीं

 

श्री गजानन महाराज जी ने भोजन किया यह हम ने दूसरी लीला में देखा… अब श्री महाराज जी का भोजन ख़त्म होने के बाद…उनको पीने के लिए  पानी चाहिए…यह विचार बंकटलाल और दामोदर इनके मन में आया… श्री महाराज जी के पास पानी पीने का बर्तन था लेकिन उसमे…पानी नहीं था… तब दामोदर जी ने उन्हें विनय पूर्वक पूछा…महाराज आपको पीने के लिए पानी लावू क्या ? श्री महाराज ने उनके तरफ देखा और हँसे… और बोले आपको जरूरत होंगी तो जरूर पानी लावो…जगदव्यवहार के अनुसार खाना खाने के बाद पानी पीना तो चाहिए… श्री महाराज के आज्ञा अनुसार दामोदर जी पानी लाने घर में गए… उधर एक गाय… भैस और प्राणियों को पानी पीने के लिए  उधर व्यवस्था की गई थी श्री महाराज उधर गए और वह पानी उन्होंने ग्रहण किया… यह सब देखकर सभी लोग अचंबित हो गए  … दामोदर पानी लेकर आ गया… तब तक तो श्री महाराज ने पानी पी लिया था… यह सब देखकर दामोदर श्री महाराज को बोलते है श्री महाराज वह पानी मैला है… वह प्राणियोंके लिए  पानी है… में आपके लिए मटके का ठंडा और शुद्ध पानी लेकर आया हु… तब श्री महाराज बोलते है यह सब व्यावहारिक बाते  हमें मत बतावो…यह सम्पूर्ण सृष्टि ब्रम्ह व्याप्त है… यहाँ मैला या शुद्ध ऐसा कोई भेद नहीं होता… पानी तो पानी ही होता है… पानी और पीने वाला और अलग नहीं है… श्री महाराज जी की यह वाणी सुनकर बंकटलाल और दामोदर दोनों श्री महाराज जी के चरण छूने के लिया आगे आये लकिन उसी वक्त श्री महाराज वायु वेग से उधर से निकल गए| बोलो श्री गजानना महाराज की जय !

उपरोक्त लील का बोध तो बहोत ही गहरा है.. देखो श्री महाराज खाना खाने के बाद पानी के बारे में दामोदर ने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया की जगद व्यवहार के अनुसार खाना खाने के बाद पानी तो पीना ही चाहिए.. देखो इसमें तो बहोत गहरी  समझ श्री महाराज हमें दे रहे है.. वो तो ब्रम्हांड नायक थे फिर भी उन्होंने हमें समझ देने के लिए  जगद व्यवहार के अनुसार पानी ग्रहण किया.. हमें भी अपना संसार करते वक्त..सभी चीजों की पूर्ति हमें करनी है ऐसा नहीं की सिर्फ आध्यात्मिक ता करनी है या सिर्फ संसार करना है… ऐसा नहीं करना है तो हमें सभी चीजों में एकरूपता लानी है…जैसे पानी अगर दूध में मिलता है तो उसका रूप धारण कर लेता है… फिर वह जिस चीज में मिलाया जाता है उसका रूप धारण करता है उसी तरह हमें संसार में रहना है… लेकिन वह काम की पूर्ति होने के बाद उस चीज में अटकना नहीं है हमें सदैव हमें हमारे मन पानी जैसे निर्मल बनाना है… यहाँ महाराज  हमें पानी का महत्व भी समझा रहे है… लेकिन यह बहोत बड़ा विषय हो जायेगा… इसपर हमें आगे भी मनन चितन करते है… चलो हम श्री गजानन महाराज जी से प्रार्थन  करते है.. श्री महाराज आज के लीला को निमित्त बनाकर आपने हमें आज जो बोध दिया उसके लिए धन्यवाद… पानी जैसा हमारा मन भी निर्मल हो जाए… इस मन पर हमेशा आपके नाम का जादू रहे जिससे शुद्ध ज्ञान की प्राप्ति हमे हमेशा होगी…हमारे मन का मैल  दूर हो जिससे आप जो हमें ज्ञान हमें देना चाहते हो उसके लिए  हम पात्र बने… धन्यवाद महाराज .. कोटि कोट धन्यवाद


Share
और पढिये !!

परब्रम्ह श्री स्वामी समर्थ महाराज

परब्रम्ह श्री स्वामी समर्थ महाराज विश्व  के चालक- मालक-पालक भगवान् श्री स्वामी समर्थ महाराज का चरित्र तो अथांग सागर जैसा है वह किसी एक लेख में या पोस्ट में समा  नहीं सकता ये तो सभी स्वामी भक्त जानते ही है ! यहाँ हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में जानकारी देने वाले है...

डिजिटल दुनिया –

डिजिटल दुनिया - आज का युग डिजिटल युग है .. हम सभी डिजिटल हो गए है ... एक समय था की हम एक दूसरे से  सवांद करने के लिए कई महीने- साल रुकना पड़ता था... क्यूंकि लोगों को एक गांव से दूसरे गांव संदेशा  देने के लिए  किसीको भेजना पड़ता था ..बाद में संदेशा  भेजने के लिए पत्रों...

संकष्टी चतुर्थी

संकष्टी चतुर्थी  - गणेश भक्तोंका एक व्रत  है जिसे संकष्टी चतुर्थी  कहाँ  जाता है ! अनेक भक्त यह व्रत करते है ! इस व्रत के पीछे बहोत सी कथाये है ! अभी हम गणेश पुराण में जो कथा है वो यहाँ देखते है ! कृतवीर्य  नाम के राजा थे वे एक परिपूर्ण ऐसे राजा थे ! उनकी पत्नी का नाम...

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ की जाती है ?

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ  की जाती है ? वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ कार्य कोनसा भी हो उस कार्य का आरंभ भगवान् श्री गणेश जी की पूजा से किया जाता है ! यह प्रथा बरसो से चल रही है और चलती रहेगी जब हम...

कीर्तन भक्ति – नवविधा भक्ति

नवविधा भक्ति का दूसरा प्रकार कीर्तन भक्ति...सचमें कीर्तन करना भी भगवद भक्ति में आता है यह हमारे लिए कितनी आनंददाई बात है... कीर्तन भक्ति यानी ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद से सबके साथ कीर्तन करना... अब हम पहले भक्ति में श्रवण करते है... जो भी कुछ...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 6

श्री महाराज इन्होंने भोजन किया पीताम्बर ने लाया हुवा पानी पिया उसके बाद श्री महाराज बंकट लाल को बोलते है..तुम्हारे जेब में जो सुपारी है वो दो हमको ..श्री महाराज ने ऐसे बोलते ही श्री बंकट लाल ने जेब से सुपारी निकालकर श्री महाराज को दी उसी जेब में..दो पैसे थे वो भी।उसने...

श्रवण भक्ति – नवविधा भक्ति

हमारी संस्कृति  में भक्ति के नौ प्रकार बताये गए है... इस प्रकार में सर्वप्रथम आती है श्रवण भक्ति... हर एक भक्ति पद्धति अलग अलग होती है... लेकिन श्रवण भक्ति सभी लोग जाने अनजाने में करते ही है...इसके बारे में श्री समर्थ रामदास स्वामी कहते है " प्रथम भजन ऐंसे जाण |...

स्मार्ट फ़ोन या सेल्फी फ़ोन

स्मार्ट फोन से हम  स्मार्ट बन गए.. सच  में स्मार्ट फ़ोन की वजह हम अनेक यादे फोन में चित्रित कर सकते है... यह हमें मिला हुवा वरदान ही है... क्यूंकि १५ साल पहले फोटो निकले के लिए  हमें फोटो स्टुडिओ जाना पड़ता था... आज हम जहाँ जायेंगे वहाँ फोटो निकाल सकते है.. वो फोटो...

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला ०५

श्री बंकटलाल और पीतांबर  शिंपी  कीर्तन सुनने गए थे... लेकिन उधर ह उनको श्री गजानन महाराज दिखे... फिर क्या वो कीर्तन छोड़कर श्री महाराज के पास आ गए... उन्होंने श्री महाराज जी से पूछा...की आपको खाना लावू क्या? तब श्री महाराज उन्हें बोले आपको जररूत होंगी तो मालिनी के घर...

गजानन महाराज चरित्र दर्शन 4

श्री गजानन महाराज जी के दर्शन क प्यास जगी श्री बंकटलाल जी के मन में   श्री गजानना चरित्र दर्शन ४ - श्री बंकटलाल जी को पूर्ण विश्वास था की श्री गजानन महाराज जी ब्रम्हांड नायक है... अब उनके मन में श्री दर्शन की प्यास जग गई थी... उनको भूख प्यास मीट  गई थी... उनकी...