भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ की जाती है ?

Oct 18, 2021 | प्रेरनादाई कथा, हिंदी

Share

भगवान् श्री गणेश जी की पूजा सर्वप्रथम क्यूँ  की जाती है ?
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
कार्य कोनसा भी हो उस कार्य का आरंभ भगवान् श्री गणेश जी की पूजा से किया जाता है ! यह प्रथा बरसो से चल रही है और चलती रहेगी जब हम कोनसा भी कार्य करते है… अगर उस कार्य के बारे में हमें अगर सम्पूर्ण  जानकारी होगी तो वह कार्य अधिकधिक् आसान होता है और हमें आनंद भी प्राप्तः होता है ! अनेक बार हम हमारे घर में पंडित जी को बुलाते है और वह कहते की गणेश जी की पूजा से हम कार्य की शुरुवात करते है ! आज तक आपने कभी यह सोचा है क्या गणेश जी की ही पूजा सर्वप्रथम क्यूँ  की जाती है सिर्फ पहले पूजा करते इसलिए हमें गणपति जी की पूजा करनी है क्या अगर यह सवाल आपके मन में आया  हो लेकिन आपको इसका जबाब  नहीं मिला हो ! आज हम इसी के बारे में यहाँ जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करने वाले है ! वैसे तो इसके बारेमे बहोतसी कथाये है लेकिन हम यहाँ एक कथा के द्वारे यह समज़ने का प्रयास करते है !   एक दिन सभी देवो की चर्चा शुरू थी उस चर्चा का विषय था की सबसे पहले पूजनीय कौन  है  सबसे पहले किसकी पूजा करनी चाहिए  अभी यह चर्चा  तो सभी देवो के बीच में शुरू थी ! हम अक्सर देखत है की हमें लगता है की में ही सर्व श्रेष्ठ हु सबने मुझसे सलाह मसलत करनी चाहिए मेरी ही बात सुननी चाहिए मेरी ही वाह वाह  करनी चाहिए ! लगता है की नहीं आप अपने आप से पूछो ! उसी तरह सभी देवो की बीच में इस विषय पर चर्चा शुरू थी ! हर एक को लग रहा था में ही सर्वश्रेष्ठ हु मेरी ही पूजा सर्व प्रथम हो ! इस पर उनकी बहोत चर्चा हुई लेकिन उसमे किसका भी एक मत नहीं हो रहा था ! तब सभी देवो ने अपना प्रश्न वंदनीय श्री नारद जी से पूछा  तब उन्होने सोच कर बोले की हम इस प्रश्न को लेकर भगवान श्री शंकर जी और पार्वती  माता जी के पास जाते है ! वे सभी  कैलास पे जाते है और उनका प्रश्न  भगवान् जी से पूछते है !  की सब पहले किसकी पूजा सर्व  प्रथम होनी चाहिए तब भोलेनाथ जी बोले की यह बहोत कठिन सवाल है !  इसका जबाब देने के लिए हमें एक परीक्षा  लेनी पड़ेगी उस में जो प्रथम आएगा उसकी पूजा हर एक कार्य से पहले की जाएगी ! सभी देव इस  परीक्षा के लिया तैयार हो गए ! उस वक्त उधर भगवान्  श्री गणेश जी भी थे ! भोलेनाथ जी बोले की आप सभी को  ब्रह्मांड की परिक्रमा करनी है जो भी कोई यह  परिक्रमा पूर्ण करके सर्व  प्रथम आएगा वही सर्व प्रथम पूजा के लिए  पात्र हो गा ! सभी देव इस परिक्रमा के लिए तैयार हो गए ! सभी देव परिक्रमा को शुरवात करते है लेकिन श्री गणेश जी उधर खड़े रहते है तब श्री नारद मुनि जी उनसे पूछते है की आप नहीं जाएंगे क्या ?  आप इस परिक्रमा में भाग नहीं ले रहे क्या ! भगवान् श्री गणेश जी ने कुछ भी नहीं कहाँ और माता पार्वतीजी और भोलेनाथ जी को नमस्कार किया किया और उन्ही दोनों को सात परिक्रमा  की और उनके सामने हाँथ  जोड़कर खड़े हो गए ! सभी देव एक एक करके अपनी परिक्रमा पूर्ण करके आ रहे थे ! सबसे पहले कार्तिकेय  जी  आ गए सभी को लगा की अब कार्तिकेय  जी को ही प्रथम पूजा का सन्मान प्राप्त होगा ! सभी लोगो को लगा अब शिवजी  कार्तिकेय जी का नाम लेंगे लेकिन भगवान् शिवजी ने कहा की श्री गणेश जी को सर्वप्रथम  पूजा का सन्मान मिलेगा यह शिवजी के वचन सुनकर सभी को आश्चर्य हुआ की ये कैसे  हुआ तब भगवान श्री गणेश जी बोले सभी ब्रम्हांड तो  यही है उनकी परिक्रमा की इसका मतलब सभी विश्व की परिक्रमा पूर्ण हो गयी ! यह सब सुनकर सभी को गणेश जी की बात पे सभी ने एक घोष में कहाँ  की सच में भगवान् गणेश जी प्रथम वंदनीय है ! इस तरह सभी कार्यसे पहले गणपति जी की पूजा प्रथम करना शुरू हुआ !
उपरोक्त कथा में हम सभी को प्रथम गणपति पूजन क्यूँ  होता है इसका जबाब आपको  मिला होगा ! इसके बारे में बहोत सी कथाये है ! लेकिन हमें यहाँ इस कथा के में जो भाव है उसके उपर हमें चिन्तन करना है ! श्री गणेश जी ने अपनी माता पिताजी को परिक्रमा  की उस वक्त सभी देव विश्व परिक्रमा करने में लगे थे श्री गणेश जी कही भी नहीं जाकर अपनी माता पिताजी की परिक्रमा की इस में हमें बहोत गहरा संदेश प्राप्त होता है ! हम  सूख प्राप्ति के लिए अनेक उपाय करते है लेकिन घर में जो हमारे माता  पिताजी है सांस – ससुरजी  है उनकी सेवा नहीं करते ! सच में उपरोक्त कथा के माध्यम से हमें यह  सीख मिलती है की अगर हमें आगे बढ़ना है तो हमें पहले हमारे माता पिताजी की सेवा करनी चाहिए ! आप ने अपना अमूल्य समय निकालकर पढ़ने के लिए धन्यवाद !

 


Share
और पढिये !!

ईश्वर हमको जब कोई समस्या देता है वह चाहता है की हमारी प्रगति हो

ईश्वर हमको जब कोई समस्या देता है वह चाहता है की हमारी प्रगति हो.. लेकिन हमारा मन समस्या आने के डर से या विचारों के कारण हम यह सब भूल जाते है.. चलो आज हम स्वामी वाणी के माध्यम से इसको समझते है.. श्री स्वामी समर्थ महाराज के भक्त बसप्पा नाम के भक्त थे.. उनकी स्वामी चरणों...

शिव लिंग पूजन के लिए कैसा शिव लिंग हो

  सर्वप्रथम महादेवजी के लिंग का पूजन श्री ब्रम्हदेव और विष्णु देव इन्होने किया वह दिन महाशिवरात्रि का दिन था.. इनकी पूजा से महादेव जी प्रसन्न हुवे और उन्होंने यह वर दिया की इस दिन जो भी कोई शिव पूजन करेंगे उन्हें पुरे साल सेवा करने का फल प्राप्त होगा..शिव पुराण...

शिव पुराण कथा 6

शिव भक्तहो.. शिव पुराण कथा सांगते.. महादेवाची पूजा श्रवण, कीर्तन आणि मनन याने करावी आता काही जण म्हणतील आम्हाला हे शक्य नाही..तर मग आम्ही काय करावे..श्री शिव पुराण कथा सांगते..लिंग अथवा शिव मूर्तीचे पूजन करावे...आता इथे आपल्या मनात प्रश्न निर्माण होतो की शिव लिंग...

शिव पुराण कथा 5

विधवेश्वर संहिता १०.हजार श्लोक, रुद्र संहिता ,विनायक संहिता,उमासंहिता,मातृसंहिता यात प्रत्येकी 8 .हजार श्लोक एकादशरुद्रसंहिता 13 .हजार श्लोक ,कैलाससंहिता 6 हजार श्लोक,कोटी रुद्र संहिता 9.हजार श्लोक, सहस्त्र-कोटी रुद्र संहिता ११ हजार श्लोक,वायवीयसंहिता 4 .हजार श्लोक,...

शिव पुराण कथा ४

शिव पुराण कथा 4 शिव पुराण कथा श्रवण किंवा वाचन करताना कोणते नियम पाळावेत याचे वर्णन श्री शिव महापुराण मध्ये येते.. सर्वप्रथम आपले आप्तेष्ट घरातील मंडळी यांच्याशी आपण चर्चा करावी कि आपणस श्री शिव महा पुराण कथा करणार आहोत तर कधी करावी.. त्यात प्रत्येकाचे मत विचारात...

शिव पुराण कथा ३

शिव पुराण कथा 3 आपण शिव पुराण च्या दुसऱ्या कथेत पाहिले की चंचुला हिला।शिव लोक प्राप्ती झाली..म्हणजेच ती मुक्त झाली..मुक्त झाल्यानंतर सुद्धा तिची शिव भक्ती सुरूच होती..ती शिव पार्वती यांच्या समोर विनम्र भावनेने उभी राहिली..तिच्या डोळ्यात आनंद अश्रू येत होते...पार्वती...

शिव पुराण कथा २

  समुद्राच्या जवळ एक बाष्कळ नावाचे गाव होते...तिथे धर्माचे आचरण सोडून वागणारे दोघेजण राहत होते....ते खूपच वाईट होते...त्यांचे मन दूषित होते...कायम विषयासक्त होते..ईश्वरावर त्यांचा विश्वास नव्हता..तिथे राहणारे लोक सुद्धा तसेच होते...त्या गावात एक बिंदुग नावाचा...

शिव पुराण कथा १

शिव पुराण हे भगवान शिव यांचे सर्वस्व आहे.. शिव पुराण  श्रवण किंवा पठण केले तर चारी पुरुषार्थ प्राप्त होतो.. चित्त शुद्धी साठी शिव महापुराण चे चिंतन मनन करावे.. देवराज नावाचा एक गृहस्थ होता .. तो सर्व आचरण हे चुकीचे होते.. ज्ञान नव्हते पण दाखवत होता खूप ज्ञानी आहे.....

प्रार्थना कोणती पूर्ण होते

प्रार्थना - आपण लहान पणा पासून ऐकतो प्रार्थना करत आलो आहोत.. आपण हि आपल्या मुलांना हि प्रार्थना करण्यास सांगतो.. पण प्रार्थना म्हणजे असते तरी काय.. हृदयातून निघालेला आवाज जो सर्वांचा हित दायक असतो त्यास आपण प्रार्थना म्हणू शकतो आता याची अशी एकच व्याख्या करणे अवघड...

श्री गजानन महाराज चरित्र दर्शन २८ – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय ८

अरे या अध्यात्म विद्येला पोट भरण्याची विद्या बनवू नका खंडू पाटीलांनी श्री महाराजांना विनंती करून आपल्या घरी राहण्यास नेले..एकेदिवशी खंडू पाटील यांच्या घरी काही कर्मठ ब्राह्मण आले.. त्यांना पैशाचा लोभ होता.. त्यावेळी श्री महाराज आराम करत होते.. हे कर्मठ ब्राम्हण मोठं...