श्री सत्यनारायण पूजा- सच्ची समझ के साथ

Oct 24, 2021 | प्रेरनादाई कथा, हिंदी

Share

श्री सत्यनारायण पूजा – सच्ची समझ के साथ

श्री सत्यनारायण पूजा हम लोग करते है लेकिन सचमे सत्यनारायण पूजा यानी क्या… इसमें सचमे क्या करते है… सच्ची सत्यनारायण पूजा कैसे करे… उसका फल हमें कैसे प्राप्त हो सकता है? ऐसे अनेक सवाल हमारे मन में रहते है…लेकिन और लोग करते है इसलिए हम भी पूजा करते है… लेकिन हमें उसका मन चाहा फल नहीं प्राप्त होता… तो चलिए आज जानते है सत्यनारायण पूजा के बारे में.. पहली बात तो यह है की सत्यनारायण की पूजा हम कभी भी कर सकते है… सत्यनारायण की पूजा मुख्यतः दिप पूजन … सूर्य पूजन … गणपति पूजन … शंख … घंटा पूजन …कलश पूजन … नवग्रह पूजन और श्री बालकृष्ण ( गोपाल कृष्ण ) की पूजा की जाती है और उसके बाद कथा श्रवण की जाती है… यह सबके ऊपर अगर आप खुद चिंतन मनन करेंगे तो हमको सत्यनारायण पूजा का सही मकसद समझ में आएगा… लेकिन हम उसके ऊपर चिंतन नहीं करते … इसमें पूजा तो सब करते है लेकिन उसके ऊपर चिंतन करेंगे तो… आपको पूरी सत्यनारायण पूजा का सार समझ में आएगा… प्रथम कथा में आता है… मन में जो भी इच्छा है उसकी पूर्ति के लिए कोनसा व्रत करना चाहिए तो इसमें सत्यनारायण व्रत के बारे में बताया है… कभी भी यह व्रत कर सकते है… इसमें प्रसाद के लिए सूजी, शक्कर, घी इसका प्रसाद बनाने को बताया है… यानि हमें सूजी जैसे अपने मन को साफ़ करना है…शक्कर जैसा हमारा स्वाभाव को मीठा बनान है और घी जैसे उस प्रसाद को स्वादिष्ट बनाता है उस तरह हमें अपना जीवन स्वादिष्ट बनाना है… दूसरे कथा में आता है एक ब्राम्हण सत्यनारायण पूजा का व्रत कर रहा था उस वक्त उधर से एक व्यक्ति उस रस्ते से जा रहा था उसे प्यास और भूख भी लगी थी…उस वक्त उस ब्राह्मण ने उसे पानी और भोजन दिया…और उस इस व्रत के बारे में बताया…यहाँ हमें बोध मिलता है की हमें प्यासे को पानी और भूखे को रोटी देनी चाहिए…यह समझ हमें दूसरी कथा से मिलती है… तीसरी कथा में एक राजा था उसे संतति नहीं थी…उसे सत्यनारायण की पूजा के बारे में पता चला तो उसने भगवान् से प्रार्थना की उसे अगर संतति हुवी तो वह यह व्रत करेगा…उसे संतति हुवी लेकिन उसने व्रत नहीं किया…उउसे लड़की हुवी थी …उसके शादी के वक्त यह व्रत करेंगे ऐसा बोलै … उस वक्त भी व्रत नहीं किया इसलिए उसे कठिनाई आये …यहाँ महत्वपूर्ण बात हमें जो समझनी है की हमें जब कोई समस्या होती है तो हम किसी से मदत मांगते है वह मदत भी करता है लेकिन जब हमारा काम हो जाता है तो हम उस व्यक्ति का एहसान भूल जाते है और बाद में जब तकलीफ आती है तो वह व्यक्ति हमें फिर से मदत कैसे करेगा… इसलिए यहाँ हमें हम जो भी एक दूसरे को आश्वासन देते है उसकी पूर्ति करने का यह कथा हमें सिखाती है …इस कथा में आता है की उस राजा को बहोत तकलीफ हुवी क्यूंकि उसने जो भी कुछ कहाँ तो उस तरह से वह बर्ताव नहीं किया यहाँ पूजा नहीं की यह संदर्भ है… लकिन यहाँ पर हमें चिंतन मनन करना है…चिंतन मनन करने पर हमें समझ में आता है की हमें मदत मिले इस लिए हम किसी को विनती करते है…उस वक्त अगर उसने हमें पैसे की मदत की हो और हमने उसे बोलै है की हम इतने दिन आपके वापस करेंगे तो वह हमें उसे दिया हुवा वचन की पूर्ति करनी है यानी सत्यवचन की पूर्ति … चौथी और पांचवी कथा में आता है की प्रसाद  न लेने से राजा की कन्या को एवं दूसरे एक राजा को तकलीफ हुवी … यहाँ हमें प्रसाद यानी अन्न का महत्व समझाया गया है… देखो खाली पेट हमारी बुद्धि काम नहीं करती … इसलिए हमें हमेशा जो भी अन्न … भोजन मिलता है उसका आदर करना है… उसका अपमान नहीं करना है… इस तरह होती है सच्ची सत्यनारायण पूजा… सत्यनारायण पूजा तो एक बहाना है … हमें सच्ची राह पर चलने को सिखाने का … अगर हम सत्य की राह पर चलेंगे तो हमारा हर एक दन श्री सत्यनारायण पूजा का होगा..फिर हम पूजा करे या ना करे श्री सत्यनारायण प्रभु तो जरूर हम पर भी कृपा करेंगे और हमारे साथ जो रहते है उनके ऊपर भी कृपा होंगी … लेकिन सिर्फ सत्यनारायण की पूजा करेंगे और तुरंत बाद औरों को तकलीफ देंगे तो हम कितनी भी पूजा करेंगे फिर भी सत्यनारायण प्रभु हम पर प्रसन्न नहीं हो सकते।।चलो हम सत्यनारायण प्रभु से प्रार्थना करते है। .. हे श्री सत्यनारायण प्रभु …हमें तो आपकी पूजा कैसी करनी है इसका ज्ञान तो नहीं है…लेकिन जो हम आपकी पूजा करते है …उससे हमें यह ज्ञान दो की हमारा हर एक कर्म सच्चा हो…कुछ भी हो हम सच्चाई की राह न छोड़े यह बुद्धि हमें दो…हमारे जीवन में सच्चे भाव प्रगट हो… हमारा जीवन सच्चाई से भर जाए …व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए हम सत्य का रस्ता न छोड़े…हमारा हर एक एक कर्म सत्य से भरपूर हो.. जिससे हर एक कर्म श्री सत्यनारायण की पूजा बन जाए… यह प्रार्थना करवा लेने के लिए धन्यवाद …कोटि कोटि धन्यवाद


Share
और पढिये !!

श्री गजानन चरित्र दर्शन 15 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय 4

शेगांवच्या दक्षिण दिशेला चिंचोली नावाचे गाव आहे. त्या गावात माधव नावाचे एक ब्राम्हण राहत होते. त्यांचे वय साधारण ६० पेक्षा जास्त होते. त्यांनी आपलें संपूर्ण आयुष्य हे संसार म्हणजे सर्वस्व या साठी खर्ची केले होते. आपल्या भविष्यात काय लिहून ठेवले आहे हे कुणासच माहित...

श्री गजानन चरित्र दर्शन 14 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय 4

उन्हाळ्याचे दिवस होते... श्री गजानन महाराज अनेक भक्त मंडळी सोबत बसले होते...त्या भक्त मंडळी मध्ये श्री चंदूमुकीम नावाचा एक भक्त होता... तो भक्ती भावाने सेवा रुजू करत होता... आंब्याचे दिवस होते... त्यामुळे महाराजांसाठी श्री चंदूमुकीम आंबे आणले होते... महाराजांनी एक दोन...

श्री गजानन चरित्र दर्शन 13 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय 4

आपण श्री गजानन चरित्र दर्शन १२ मध्ये पहिले कि श्री महाराजांनी वीणा अग्नी चिलीम प्रज्वलित केली.... खरंतर चिलीम पेटवण्यासाठी श्री जानकी राम यांच्या कडे मुले अग्नी आणण्यासाठी गेली होती... परंतु श्री जानकी राम यांनी अग्नी तर दिला नाहीच... पण उलट श्री महाराजां बद्दल...

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला 6 – मराठी

खूप सारे लोक श्री गोविंद बुवांचे किर्तन ऐकण्यासाठी आले होते त्यामध्ये श्री गजानन महाराज पण कडू लिंबाच्या निंबाच्या झाडा जवळ बसून किर्तन ऐकत होते श्री गोविंद बुवांनी किर्तनासाठी श्री  भागवतातील एकादश स्कंध मधील हंस गीता याचा श्लोक किर्तन सेवेसाठी घेतला होता... बुवांनी...

यत्न शिकवण – श्री समर्थ रामदास स्वामी – श्री दासबोध दशक १२ समास ९

यत्न शिकवण - श्री समर्थ रामदास स्वामी - श्री दासबोध दशक १२ समास ९ प्रत्येक संतांनी कर्माला महत्व दिले... असा कोणतेही संत नाहीत कि त्यांनी कर्म सोडून...दे रे हरी पलंगावरी... असे कोणत्याच संतांनी सांगितले नाही... कारण प्रत्येक संत हे कर्म प्रधानच होते... कर्म न करणारे...

श्री गजानन चरित्र दर्शन 12 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय 4

श्री गजानन महाराज बंकटलाल यांच्या घरी राहत होते.. एकेदिवशी एक प्रकार घडला तो दिवस होता... वैशाख शुद्ध तृतीयेचा दिवस होता... म्हणजेच अक्षय तृतीया चा दिवस होता... म्हणजेच या दिवशी आपण पितृ पूजन करतो तो दिवस... साडेतीन मुहूर्ता पैकी एक मुहूर्त..त्या दिवशी श्री...

मी डॉक्टर सिंधुताई सपकाळ बोलतेय – एक प्रेरणा

बाळांनो... मी डॉक्टर सिंधुताई सपकाळ बोलतेय... हो तुमची माई बोलतेय... बेटा दचकू नकोस...मी तर अनंतात विलीन झाले... हि बातमी जेव्हा सोशल मीडिया मार्फत तुझ्या पर्यंत पोहोचली तेव्हा... सोशल मीडिया द्वारे तू जी श्रद्धांजली... भावांजली वाहिलीस त्या बद्दल खूप खूप धन्यवाद......

जसे कर्म तसे फळ आज नाही तर उद्या नक्की मिळतेच- श्री गजानन चरित्र दर्शन 11 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय ३

जसे कर्म तसे फळ आज नाही तर उद्या नक्की मिळतेच श्री विठोबा घाटोळ यांना पूर्व पुण्याई ने श्री गजानन महाराजांच्या सेवेची संधी त्यांना मिळाली होती पण म्हणतात ना पुण्य करण्यासाठी पुण्य गाठी असावे लागते... श्री विठोबा घाटोळ यांना श्री महाराजांच्या सेवेची खूप छान अशी संधी...

श्री गजानन चरित्र दर्शन 10 – संदर्भ – श्री गजानन विजय अध्याय ३

https://youtu.be/56bS3EN9F-w   श्री गजानन चरित्र दर्शन 10 - संदर्भ - श्री गजानन विजय अध्याय ३ भक्ती रुपी चरणतीर्थचा महिमा श्री जानराव देशमुख हे शेगांव मध्ये राहत होते...ते शेगाव मध्ये प्रसिद्ध व्यक्ती होते... घरात संपत्तीची काहीच कमतरता नव्हती..अचानकपणे त्यांची...

नामस्मरण भक्ति – नवविधा भक्ति – श्री समर्थ रामदास स्वामी

नवविधा भक्ती चा तिसरा प्रकार नामस्मरण भक्ति या भक्ती विषयी श्रीमत दासबोध ग्रंथात सांगतात ” स्मरण देवाचे करावें | अखंड नाम जपत जावें | नामस्मरणें पावावें | समाधान | नित्य नेम प्रातः काळी | माध्यानकाळी सायंकाळी | नामस्मरण सर्वकाळी करत जावें | नामस्मरण भक्ति हि खूपच...