सच्ची पितृ पूजा

Sep 26, 2021 | प्रेरनादाई कथा, हिंदी

Share

हर साल हम पितृ पूजा करते है.. हमारी संस्कृति में साल में १६ दिन हमारे पूर्वजों  की पूजा के लिए दिए है.. यह हमारे पूर्वजों  के प्रति सदभावना व्यक्त करने का दिन… सचमें हमारे पूर्वजोंने कितना विचार पूर्वक यह सब बनाए है..सचमें यह सब देखने के बाद गर्व होता है.. लेकिन कुछ चीजों के बारे में जब चिंतन मनन होता है तब लगता है की कुछ तो गलत हो रहा है…जिन पूर्वजोंकी हम पूजा करते है… वो जब जीवित होते है सचमें  उनकी सेवा करते है क्या ? उनको क्या चाहिए…उनकी हमसे जो भी कुछ अपेक्षा है उसकी हम पूर्ति करते है क्या? उनसे हम आदर पूर्वक बात करते  है क्या ? उनका कभी दिल तो नहीं दुःखा  रहे.. कुछ बच्चे अपने माता पिता  को वृद्धाश्रम में रखते है.. अगर इसका उत्तर नकारात्मक है और उनके जाने के बाद अगर हम सिर्फ पितृ दोष के डर  से उनकी पितृ पक्ष में या उनकी स्मृति के प्रीत्यर्थ पूजा करते है तो….उसका कुछ भी फायदा हो नहीं सकता क्यूंकि जीते जी अगर उनको क्या चाहिए यह देखा नहीं और मरने के बाद कितने भी पूजा कर्म करने से उनका आशीर्वाद कैसे प्राप्त हो सकता है…सचमे हर एक ने इसके प्रति चिंतन मनन करना चाहिए…दूसरी एक चीज जो देखी  जाती है वह देख कर तो बहोत बुरा लगता है.. अपने पूर्वजों  की पूजा सभी बच्चे अपने अपने घर में अलग अलग करते है क्यूंकि भाई भाई में झगड़ा है..भाई भाई से बात नहीं करता..  और इस वजह  हर एक बेटा  अलग अलग अपने पूर्वजों  की पूजा करता है.. सचमें  यह पूजा आपके पूर्वज स्वीकार कर सकते है.. अगर आप सच्चे दिल से इसके ऊपर चिंतन मनन करेंगे तो आपको भी उत्तर मिलेगा इस तरह की पूजा से पूर्वज खुश नहीं हो सकते .. सचमे आपको लगता है.. आपके पूर्वजों  को मुक्ति मिले? उनका कृपा आशीर्वाद सदा आपको मिलता रहे… तो आज से जो भी आपके घरमें आपके माता पिता  है उनसे आदरपूर्वक बात करो उनको आपसे कुछ भी नहीं चाहिए सिर्फ आपका प्यार चाहिए…अगर माता पिता  नहीं है और आपको  उनकी पूजा करनी है उनका आशीर्वाद चाहिए तो पहले एक काम करो जो भी अपने पूर्वजों  की पूजा करने चाहते है वो सभी भाई मिलकर एक जगह पर करो.. आपस में प्रेम रखो.. देखो आपके पूर्वज तो सिर्फ इसी एक बात से खुश होकर भरपूर आशीर्वाद देंगे..

पंडित जी तो पूजा करेंगे ही लेकिन घर सभी सदस्य..मिलकर अपने पूर्वजों  से प्रार्थना करे

है हमारे पूर्वजों..हम आपके सदैव ऋणी रहेंगे..हम आपका ऋण तो चुकता नहीं कर सकते..लेकिन हम आपको आश्वासन देते है की.. हम सब भाई.. बहन.. हमेशा साथ साथ रहेंगे..कौनसी भी परिस्थिति आये हम एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे.. कभी भी आपके दिल को चोट पहुचेंगी ऐसा बर्ताव हम नहीं करेंगे..आज तक हमसे जो भी गलती हुवी होंगी इसके लिए हमें  माफ़ करो.. और हमें ऐसा आशीर्वाद दो की हम सभी में हमेशा एकता रहे…हमारा हर एक कर्म हमारे पूर्वजों  के लिए और हमारी  आने वाली पीढ़ी के लिए प्रशंसनीय रहे.. यह समझ हमको देने के लिए  धन्यवाद..ऐसी ही कृपा हमारे ऊपर रहे !!


Share
और पढिये !!

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला 7

श्री बंकटलाल इन्होंने  अपने पिताजी श्री भवानी रामजी से श्री गजानन महाराज जी के बारे सबकुछ बताया और उनसे श्री महाराज को अपने घर पर ले आने की अनुमती  माँगी ..श्री भवानी रामजी ने उनको अनुमति दी... अब  श्री बंकटलाल जी उन्हें ढूंढने लगे... चार दिन के  बाद संध्या समय को...

श्री सत्यनारायण पूजा- सच्ची समझ के साथ

https://youtu.be/GPtqvv9Kj4U श्री सत्यनारायण पूजा - सच्ची समझ के साथ श्री सत्यनारायण पूजा हम लोग करते है लेकिन सचमे सत्यनारायण पूजा यानी क्या… इसमें सचमे क्या करते है… सच्ची सत्यनारायण पूजा कैसे करे… उसका फल हमें कैसे प्राप्त हो सकता है? ऐसे अनेक सवाल हमारे मन में...

नामस्मरण भक्ति – नवविधा भक्ति

नामस्मरण भक्ति - नवविधा भक्ति इस भक्ति के बारे में समर्थ श्री रामदास स्वामी श्री दासबोध में कहते है - " स्मरण देवाचे करावें | अखंड नाम जपत जावें | नामस्मरणें पावावें | समाधान | नित्य नेम प्रातः काळी | माध्यानकाळी सायंकाळी | नामस्मरण सर्वकाळी करत जावें | नवविधा भक्ति...

श्री गजानन महाराज दर्शन लीला 6

सभी लोग अब श्री गोविंद बुवा जी का कीर्तन सुनने के लिए  आये थे... श्री गजानन महाराज भी नीम  के पेड़ के पास बैठकर कीर्तन सुन रहे थे... श्री गोविन्द बुवा जी ने कीर्तन के लिए श्रीमद भागवत के एकादश स्कंध  का हंस गीता का श्लोक कीर्तन सेवा के लिए  लिया था... बुवा ने कीर्तन...

डॉक्टर – विट्ठल व्यंकटेश कामत – इडली से लेकर ऑर्चिड तक

डॉक्टर - विट्ठल व्यंकटेश कामत - इडली से लेकर ऑर्चिड  तक नमस्कार आज हम डॉक्टर - विट्ठल व्यंकटेश कामत  जी की कहानी से प्रेरणा लेने वाले है।  विट्ठल  कामत ये नाम आपने सभी सुना होगा या उनके होटल में खाना भी खाया होगा ।  आज जगत में सबसे बड़े होटल है इनके | सचमे में क्या ये...

स्टीव्ह जॉब्स – ऍपल Steve Jobs

आज हम देखने वाले है स्टीव्ह जॉब्स इनका चरित्र.... वैसे तो उनके बारे सभी जानते है फिर भी यहाँ हम उनका परिचय के माध्यम से प्रेरणा लेने का प्रयास करने वाले है... ऍपल बोले तो  स्टीव्ह जॉब्स यह सभी को मालूम है... लेकिन क्या आज हम जो इतनी बड़ी कंपनी देख रहे है वो क्या एक दिन...

जिस पर ध्यान देंगे वही मिलेगा

जिस पर ध्यान देंगे वही मिलेगा   आज हम एक ऐसी कहानी सुनेंगे जो हमें हमारे जीवन का लक्ष  कैसा हो यह बताएगी ! चलो तो आज सुनते है महाभारत की कहानी ! गुरु द्रोणाचार्य जी के पास अर्जुन और उनके भाई और बहोत से विद्यार्थी धनुर्विद्या सिख रहे थे ! उनकी शिक्षा  शुरू थी एक दिन ...

भगवान का अभिषेक

भगवान का अभिषेक हम सभी लोग अनेक देवी- देवतावों का हम अभिषेक करते है | कोई भी कर्म हम जब करते है उसके बारे में पूरी जानकारी होंगी तो उसे करने में हमें ज्यादा आनंद , लाभ , फल  भी प्राप्त होगा |  इसलिए आज हम सब के दिल का जो विषय है उसके बारे में हम जानकारी प्राप्त करने...

हम और हमारा भविष्य-

हम और हमारा भविष्य-   आज हम इस बात पर मनन करने वाले है कि हम और हमारा भविष्य...हम सब के नजदीकी विषय है..सच में हम सब हमारे भविष्य के बारे हमेशा सजग रहते है...इसलिए हम इसके ऊपर विस्तार से चर्चा करने का प्रयास करने वाले है..सर्वप्रथम यहाँ हम एक चीज बताते है की हम...

आत्महत्या

आत्महत्या आत्महत्या करना पाप है या पुण्य है यह तो बहोत जटिल विषय है..लेकिन यहाँ हम इस बात में न अटकते हुवे...हमें यहाँ यह प्रयास करना है कि जब किसी के मन में यह विचार आये तो तुरंत वो दिल से सोचे न कि मन से सोचे..हम तो बहोत आसानी से कह देते है कि उसने आत्महत्या नहीं...